Skip to main content

ताजा खबर

कनकशन सब्सीट्यूट को लेकर जोस बटलर ने किया बवाल, कहा- हर्षित लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं थे

Jos Buttler (Photo Source: Getty Images)

भारत ने पुणे में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के दौरान एक फैसला ऐसा रहा जिसको लेकर इस वक्त क्रिकेट जगत में काफी बातचीत हो रही है। दरअसल भारत ने इस मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया।

हर्षित ने तीन विकेट लेकर मैच को भारत की जीत मेंअहम भूमिका निभाई। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस कनकशन सब्सीट्यूट को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। बटलर ने साफ तौर पर कहा कि ये ऐसा बदलाव नहीं था जिसे हम लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट कह सकें।

कनकशन सब्सीट्यूट को लेकर Jos Buttler ने दिया बड़ा बयान

मैच के इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने कहा कि, “या तो शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी में 25 मील प्रति घंटा की गति अतिरिक्त जोड़ ली है या फिर हर्षित ने अपनी बल्लेबाजी को बहुत अधिक सुधार लिया है। ये लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था। हम इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हैं। ये गेम का हिस्सा है। मैं अब भी सोचता हूं कि हमें यह मैच जीतना चाहिए था, लेकिन इस निर्णय से तो हम पूरी तरह असहमत हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, कनकशन को लेकर मुझसे कोई परामर्श नहीं लिया गया था। जब मैं बल्लेबाजी करने पहुंचा तो मुझे पता चला और मैं ये सोच रहा था कि हर्षित किसकी जगह पर फील्डिंग कर रहे हैं। फिर मुझे बताया गया कि वो कन्कशन रिप्लेसमेंट थे। इस बात से मैं जरा भी सहमत नहीं था। ये लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था।

अंपायर का कहना था कि मैच रेफरी ने ये निर्णय लिया है तो इसमें वे कुछ नहीं कर सकते। हम मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से कुछ सवाल जरूर पूछेंगे ताकि इसको लेकर हमें थोड़ी क्लैरिटी मिल सके।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...