Skip to main content

ताजा खबर

कड़ी मेहनत से अलग ही लगाव है Rinku Singh को, टी20 सीरीज खत्म होते ही जुटे बल्लेबाजी में सुधार करने

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

Rinku Singh ने काफी कम समय में खुद को साबित कर दिखाया है टीम इंडिया में, साथ ही वो टी20 टीम का एक प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। जिसके पीछे रिंकू की कड़ी मेहनत है, वहीं टी20 सीरीज खत्म होते ही ये खिलाड़ी फिर से 22 गज पर उतर गया है और खुद का खेल सुधारने में लगा है।

इंग्लिश टीम के खिलाफ अच्छी नहीं गई सीरीज

हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था। लेकिन Rinku Singh के लिए सीरीज याद रखने जैसे नहीं थे, जिसका कारण था उनका बल्ला ना चलना और चोट के कारण वो इस सीरीज के पूरे मैच भी खेल नहीं पाए थे। जिससे उनके फैन्स काफी ज्यादा ही निराश हुए थे।

Rinku Singh को Rest करना नहीं पसंद

*फैन्स के लिए Rinku Singh ने शेयर की हैं इंस्टा पर कुछ नई तस्वीरें।
*जहां इन तस्वीरों में रिंकू 22 गज पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान उन्होंने मैदान के हर कोने में खेले कई सारे कमाल के शॉट्स।
*साथ ही टीम इंडिया के बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा है-Hungrier than ever।

ये तस्वीरें शेयर की हैं हाल ही में Rinku Singh ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

सीरीज जीत के बाद शेयर किया था खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

वनडे क्रिकेट में नहीं मिलते इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके

दूसरी ओर रिंकू सिंह अभी तक टीम इंडिया से 30 से ज्यादा टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें वनडे क्रिकेट में सिर्फ 2 ही मैच खेलने के मौके मिले हैं। रिंकू ने टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू साल 2023 में किया था, जहां उनका डेब्यू साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। उसके बाद उनको वनडे क्रिकेट में मौके नहीं मिले, लेकिन बल्लेबाज हमेशा कड़ी मेहनत करता रहता है। साथ ही इस बार KKR टीम ने भी रिंकू को करोड़ों की रकम में रिटेन किया है, ऐसे में देखना अहम होगा की बल्लेबाज का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहता है। वैसे रिंकू कई सालों से KKR टीम का हिस्सा हैं और हर कोई उनपर भरोसा करता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...