Skip to main content

ताजा खबर

कटक वनडे के लिए फिट विराट कोहली का पहला वीडियो आया सामने, फैन्स एक झलक पाने के लिए दिखे बेताब

Virat Kohli (Image Credit- X)

Virat Kohli in today’s practice : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विराट कोहली (Virat Kohli) पूरी तरह फिट हो गए हैं और दूसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि वह पहले वनडे में घुटने में इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे।

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। कोटक ने शनिवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘विराट कोहली पूरी तरह फिट हैं। वह प्रैक्टिस के लिए आए और खेलने के लिए तैयार हैं।’ इससे पहले घुटने में सूजन के कारण पहले वनडे में उनके नहीं खेलने से सभी को टेंशन हो गई थी, क्योंकि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने वाली है। हालांकि, अब उनके खेलने की पुष्टि हो गई है।

इस बीच विराट कोहली के प्रैक्टिस का वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वह वीडियो में कटक के बाराबती स्टेडियम में रनिंग करते हुए नजर आए। वहीं स्टैंड में मौजूद फैन्स विराट की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वीडियो में वे विराट, विराट चिल्लाते हुए सुने जा सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

Virat Kohli in today’s practice session at Barabati stadium in Cuttack 🔥 pic.twitter.com/hHImhsnkUP

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) February 8, 2025

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने चार विकेट से अपने नाम किया और तीन मैचौं की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर उन्हें सीरीज में बने रहना है तो कटक वनडे हर हाल में जीतना होगा। वहीं तीसरा वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विराट कोहली की बात की जाए तो वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे, लेकिन जब बात ह्वाइट बॉल क्रिकेट की आती है तो उनका अलग स्तर देखने को मिलता है। फैन्स को उम्मीद होगी की वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक शानदार पारी खेलें।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...