
Kagiso Rabada (Image Credit- Twitter X)
दक्षिण अफ्रीका टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इस टी20 सीरीज के बाद इन दोनों टीमों को आपस में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। आगामी वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
चोटिल होने की वजह से बची हुई टी20 सीरीज और वनडे सीरीज से धाकड़ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया बाहर हो गए हैं। हालांकि टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हुई है। कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किए गए हैं।
यही नहीं युवा खिलाड़ी Kwena Maphaka को भी पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है। Kwena Maphaka ने डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच को 11 रन से अपने नाम किया था।
टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। यही नहीं कई धाकड़ खिलाड़ियों को भी दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 19 दिसंबर को होगा। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पिंक वनडे मैच होगा।
यह रही पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डूसन।
दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट बॉल मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि, ‘हमने अपनी सबसे मजबूत टीम की घोषणा की है। सभी खिलाड़ी अपने दिन में मैच विनर साबित हो सकते हैं। हम यही चाहेंगे कि आगामी वनडे सीरीज में सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करें और यह वनडे सीरीज हम अपने नाम कर पाए। रबाडा के पास काफी अनुभव है और युवा तेज गेंदबाजों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी है और मुझसे पहले अपनी कॉन्बिनेशन को सही करना चाह रहे हैं। आने वाली चुनौती के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।’
“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान
ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI
सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’
‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

