Skip to main content

ताजा खबर

“ओपनिंग करना कठिन…वो उछाल को नहीं…”, यशस्वी जायसवाल को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा बयान

Yashasvi Jaiswal & Brad Haddin (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है, दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जो चिंता का विषय है।

इस बीच, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हैडिन ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। हैडिन का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाएंगे, खासकर यशस्वी जायसवाल।

यशस्वी जायसवाल को लेकर ब्रैड हैडिन ने कही यह बात

ब्रैड हैडिन का कहना है कि भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक अच्छे खिलाड़ी जरूर है, लेकिन उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है तो उनके लिए चीजें मुश्किल रहेंगी। आपको बता दें, यशस्वी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 26 पारियों में भारत के लिए 1407 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल है।

Times of India के अनुसार ब्रैड हैडिन ने LisTNR Sport Podcast पर बात करते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाज हमारे तेज गेंदबाजों का सामना कर पाएंगे। मैं जानता हूं कि जायसवाल वाकई एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि वह उछाल को संभाल पाएंगे या नहीं। पर्थ में ओपनिंग करना कठिन काम है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है। टीम इस बार भी इतिहास दोहराना चाहेगी, क्योंकि आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में से चार मैच जीतकर ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है। वहीं, दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद पहली बार भारत को टेस्ट सीरीज में हराने के लिए उत्सुक है।

BGT 2024-25 के लिए भारत के स्क्वॉड पर डालें नजर-

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...