
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच न्यूयॉर्क में भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। अमेरिका ने भारत को जीत के लिए 111 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 10 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए। सौरभ नेत्रवलकर ने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (0) और रोहित शर्मा (3) पर शिकंजा कसा है।
टूर्नामेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अमेरिका से पहले आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश था। यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होते ही विराट कोहली ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
टी20 फॉर्मेट में दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए Virat Kohli
अमेरिका के खिलाफ पारी के पहले ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) सौरभ नेत्रवलकर के खिलाफ गोल्डन डक पर विकेट गंवा बैठे। ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने ड्राइव करने का प्रयास किया था, लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर एंड्रीज गॉस ने एक अच्छा कैच पकड़ा। आपको बता दें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली पहली बार डक पर पवेलियन लौटे हैं। और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में आज वह दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने सीजन में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीता है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह ओपनिंग करते हुए अब तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। जारी टूर्नामेंट में 3 मैचों में कोहली मात्र 5 रन बना पाए हैं।
क्या वेस्टइंडीज में टीम इंडिया बदलेगी अपनी रणनीति…?
आईसीसी टूर्नामेंट्स में विराट कोहली भारत के लिए नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोहली ने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है, यह खिताब भी उन्होंने नंबर-3 की पोजिशन पर टीम के लिए बल्लेबाजी कर जीता है।
टीम इंडिया अब ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज में खेलने वाली है, जहां कि परिस्थितियां न्यूयॉर्क से अलग रहने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों के लिए टीम इंडिया की रणनीति कैसे रहने वाली है।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

