Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में बैठे Ruturaj Gaikwad का फूटा गुस्सा, रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग स्तर की खोली पोल

(Photo Source: X)

इस समय Ruturaj Gaikwad ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वो इंडिया ए टीम के कप्तान हैं और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं। लेकिन इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ की एक इंस्टा स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसके जरिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अंपायर के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

किस-किस को रिटेन किया है Ruturaj Gaikwad की टीम ने ?

वहीं Ruturaj Gaikwad की कप्तानी वाली टीम CSK टीम ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है, साथ ही टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। जहां इस बार टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा सर जडेजा, पूर्व कप्तान धोनी, मथीशा पथिराना और शिवम दुबे को रिटेन किया है।

रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग के स्तर से काफी नाराज हैं Ruturaj Gaikwad

*Services और महाराष्ट्र के बीच जारी रणजी मैच में एक विकेट को लेकर मचा बवाल।
*Ankeet Bawane हुए थे कैच आउट, लेकिन गेंद जमीन पर लगकर गई फील्डर के पास।
*Ruturaj Gaikwad आउट देने के फैसले हुए नाखुश, इंस्टा स्टोरी पर लगाया कैच का वीडियो।
*लिखा- ये आउट कैसे दिया जा सकता है, इस कैच पर अपील करने पर भी शर्म आनी चाहिए।

Ruturaj Gaikwad की इंस्टा स्टोरी आप भी देखो

(Image Credit- Instagram)

कप्तान साहब रहे ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ फ्लॉप

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ जारी Unofficial Test में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फेल रहे, जहां कप्तान साहब सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। गायकवाड़ के अलावा बाकी के बल्लेबाज भी सुपर फ्लॉप रहे, जिसके बाद पूरी इंडिया ए टीम 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ ध्रुव जुरेल का बल्ला चला, इस दौरान जुरेल ने अपनी टीम के लिए 80 रनों की पारी खेली। साथ ही जुरेल ने अपनी पारी में 186 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के भी मारे। जिसके बाद कई दिग्गजों ने ध्रुव की तारीफ की है, दूसरी ओर ये खिलाड़ी BGT सीरीज के लिए टीम इंडिया का भी हिस्सा है। ऐसे में देखना अहम होगा कि पंत के होते हुए जुरेल को मौका मिलता है या नहीं।

RR टीम ने शेयर किया है जुरेल का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...