Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान?, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने रखा प्रस्ताव

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान की टीमें चिर-प्रतिद्वंदी हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुए एक दशक से ज्यादा समय हो गया है और ये सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ी थीं, जहां भारत ने लो स्कोरिंग मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था।

टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 113 रनों पर रोक दिया। यह हार पाक टीम को काफी महंगा पड़ा और उसे यूएस के हाथों मिली हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी ने रखा ट्राई सीरीज का प्रस्ताव

अब इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ली ने एक ट्राई सीरीज का प्रस्ताव रखा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हों। उन्होंने यह प्रस्ताव भारत-पाकिस्तान मैंचों में उत्साह को देखते हुए रखा है।

हॉक्ली ने कहा कि, “पाकिस्तान और भारत पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं, उनके मैचों को लेकर काफी उत्साह रहता है। जिस हद तक हम इसमें (ट्राई सीरीज) सुविधा या मदद कर पाएंगे, हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय भारत और पाकिस्तान के संबंधित क्रिकेट बोर्डों पर निर्भर करता है।”

हॉक्ली के बयान से माना जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच दूरियों का पाटने के इरादे से यह प्रस्ताव रखना चाह रहा है। जो ऑस्ट्रेलिया के न्यूट्रल वेन्यू का उपयोग करके फैन्स को आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच का अनुभव प्रदान करेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...