Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में पूरा टशन दिखा रहे हैं Sarfaraz Khan, विदेश पिच पर रोशन करना चाहेंगे अपना नाम

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

Sarfaraz Khan ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काफी बेताब है, ऐसे में ये खिलाड़ी कड़ी तैयारी करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में सरफराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें इस बल्लेबाज का उत्साह देखने लायक है और फैन्स को भी वो रील वीडियो काफी पसंद आ रही है।

अंतिम 11 में मौका मिल सकता है Sarfaraz Khan को

जी हां, Sarfaraz Khan की अंतिम 11 में एंट्री हो सकती है, जिसका कारण भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट। हाल ही में गिल की उंगली में भी चोट लगी है, ऐसे में वो पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद सरफराज खान को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है इस बार पहले टेस्ट मैच में।

ऑस्ट्रेलिया में अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार हैं Sarfaraz Khan

*इंस्टाग्राम पर बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने बड़ी स्टाइलिश रील शेयर की।
*वीडियो में पहले ये खिलाड़ी मैदान में पूरे स्वैग के साथ एंट्री लेते हुए दिखा।
*आगे वीडियो में सरफराज Intra Squad मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
*खेले उन्होंने कई कमाल के शॉट्स, कैप्शन में लिखा- Playing under the WA Sun।

Sarfaraz Khan की इंस्टा रील पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

विराट कोहली को लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दिया बयान

दूसरी ओर बांग्लादेश और कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप रहे थे, एक तरह से वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। वहीं अब रवि शास्त्री ने विराट को लेकर बयान दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। रवि शास्त्रीने कहा है कि-किंग अब वहां आ गया है, जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है। वैसे जब शास्त्री टीम इंडिया के कोच थे और विराट कप्तान थे, तब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT जीतकर नया इतिहास रचा था और दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा सुपरहिट हुई थी क्रिकेट जगत में।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...