Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

Australia (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं, इस मुकाबले के लिए आज 21 अगस्त, शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

दूसरी ओर, इस टीम में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने वाले मैट रेनशाॅ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। रेनशॉ ने उस साल भारत में भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला था। लेकिन, बांग्लादेश के खिलाफ वह कंगारू टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

साथ ही इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जिस टीम का चयन किया है, उसकी तेज गेंदबाजी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेसर के तौर कप्तान पैट कमिंस के अलावा मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं, जबकि स्पिनर के तौर पर अनुभवी नाथन लियोन की वापसी हुई है।

तो वहीं, सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी। टीम ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबले में टीम कैसा प्रदर्शन करती है?

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड

दूसरे ओर, बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा “हम अपने सबसे अच्छे फाॅर्म में नहीं थे। लेकिन मुझे लगता है कि बांग्लादेश ने बहुत अच्छा खेला। वे सच में एक अच्छी क्रिकेट टीम हैं। ऐसा लगा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी के लिए पिच बेहतर होती गई, लेकिन यह कुछ साल पहले की बात है।”

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया 

আরো ताजा खबर

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म

Yusuf Pathan (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 500 वर्ग मीटर...

20 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – जैकब डफी ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की डफी के आईपीएल के दौरान, उन्हें आरसीबी...

‘दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी

Jacob Duffy Heaps High Praise on Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली...

IND W vs ZIM W: आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए शेफाली वर्मा को लगी फटकार, मिला 1 डिमेरिट पॉइंट

IND W vs ZIM W: Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले...