Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, लंबे समय बाद पैट कमिंस की हुई वापसी 

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, लंबे समय बाद पैट कमिंस की हुई वापसी 

Australia (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आज 21 जुलाई, मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंजरी के कारण लंबे समय से बाहर टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी हुई है। टेस्ट क्रिकेट में कमिंस ने दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार खेल था।

इसके अलावा इस टीम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी शामिल किया गया है। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की वजह से चोटिल हुए अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को भी टीम में शामिल किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मैन्स सीनियर सेलेक्शन कमिटी के हेड जॉर्ज बेली ने टेस्ट टीम के चयन पर कहा- नेशनल सिलेक्शन पैनल को पैट, जोश और नाथन की वापसी का इंतजार है। अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अकेले और स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है।

बेली ने आगे कहा- हालांकि, यह 13 खिलाड़ियों की टीम है, लेकिन अगर इन मैचों से पहले किसी बदलाव की जरूरत पड़ी, तो हमारे पास तैयार और उपलब्ध खिलाड़ी मौजूद हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, अगले 12 महीनों में क्रिकेट की मात्रा और शेड्यूल से कई खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट में और मौके मिलने की संभावना है।

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें तो ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन में 13 से 17 अगस्त के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 22 से 26 अगस्त के बीच मैके में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...