Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 ओवर में ठोक दिए 113 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 ओवर में ठोक दिए 113 रन

AUS vs SCO (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच कल (4 सितंबर) एडिनबर्ग में खेला गया। इस मैच के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में 102 रन बटोरे थे।

इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 9.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं हुई। इस मुकाबले के जरिए डेब्यू करने वाले जेक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके बाद मोर्चा ट्रेविस हेड और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मिचेल मार्श ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। पावरप्ले में हेड ने 22 गेंदों में 73 रन बनाए। वहीं, मार्श ने 11 गेंदों में 39 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में एक विकेट पर 113 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना किसी नुकसान के शुरुआती छह ओवरों में 102 रन बनाए थे।

इस मैच में हेड ने 25 गेंदों का सामना किया और 80 रनों तूफानी पारी खेली। उन्होंने 320 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, मार्श ने 26 गेंदों में 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 325 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 62 गेंद शेष रहते पहला मुकाबला जीता, जोकि गेंद के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। मेजबानों के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली और 20 ओवर में नौ विकेट पर 154 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारत ने किए 3 बदलाव; देखें प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 3rd ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via X) 28 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’ – जब स्टेडियम में वैभव से टकराईं ‘बलिया वाली दीदी’, देखें वायरल वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi sweet video goes viral after fan from Ballia offers him motherly advice at stadium (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव...