Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत टीम उतारी, यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह बड़ी उपलब्धि: नजमुल हुसैन शांतो

Najmul Hossain Shanto (Image credit Twitter - X)
Najmul Hossain Shanto (Image credit Twitter – X)

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी लगभग पूरी ताकत वाली टेस्ट टीम घोषित किए जाने को उनकी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। बता दें कि बांग्लादेश की टीम 23 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। दो मैचों की यह सीरीज 13 अगस्त से डार्विन में शुरू होगी।

शांतो का मानना है कि आमतौर पर बड़ी टीमें बांग्लादेश के खिलाफ अपने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देती हैं और नए खिलाड़ियों को मौका देती हैं। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

इसके अलावा कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर और स्कॉट बोलैंड भी टीम का हिस्सा हैं। इससे साफ है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को हल्के में नहीं ले रहा। शांतो ने कहा कि यह उनकी टीम के लिए खुद को दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीमों में से एक के खिलाफ परखने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि ऑस्ट्रेलिया ने उनके खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना है।

चोटों से जूझ रही है बांग्लादेश की टीम

दूसरी ओर, सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम को खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गेंदबाज नाहिद राणा अभी साइड इंजरी से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला मेडिकल रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा। वहीं शोरिफुल इस्लाम भी चोट से वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास अपनी पिंडली की चोट से तेजी से उबर रहे हैं और उनके टीम में शामिल होने की उम्मीद है। दूसरी ओर तेज गेंदबाज एबादत हुसैन अपनी पत्नी के पहले बच्चे के जन्म के कारण टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।

शांतो ने खिलाड़ियों के वर्कलोड और चोट प्रबंधन पर कहा कि इन फैसलों की जिम्मेदारी फिजियो, ट्रेनर और टीम मैनेजमेंट की होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फिटनेस पर पूरी नजर रख रहा है। खैर, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला और मैके में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा भी है, इसलिए दोनों टीमों के लिए इसके अंक बेहद अहम होंगे।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...