Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ईशान किशन ने लिया मां का आशीर्वाद, वायरल हुई वीडियो

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

भारत क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले, परिवार से खूब सारा प्यार मिलता हुआ नजर आया है। गौरतलब है कि किशन का हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए, भारत ए की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है।

तो वहीं इस दौरे के लिए उड़ान भरने से पहले किशन अपनी मां और दादी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए हैं। पटना के लिए रवाना होने से पहले किशन की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में किशन की मां उनके माथे को चूमती हुई नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें ईशान किशन की यह वीडियो

Ishan Kishan’s mother and Dadi adoring him before his departure from Patna ☺️🤗@ishankishan51 #IshanKishan pic.twitter.com/EPQtGmkNjM

— Ishan’s💙🧘‍♀️ (@IshanWK32) October 24, 2024

ऑस्ट्रेलिया ए दौरे के लिए भारत ए टीम:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद , यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियान।

काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं किशन

भारत के साल 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे को व्यक्तिगत कारणों की वजह से, बीच में ही छोड़ने की वजह से पंत को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस दौरे को बीच छोड़ने के साथ, वह उस सीजन घरेलू टीम झारखंड के लिए रणजी ट्राॅफी में भी नहीं खेले थे।

इसके बाद किशन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त एक्शन उठाया और उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद वह लगातार घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं, और टीम इंडिया में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज से पहले किशन दिलीप ट्राॅफी में इंडिया सी और बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने कुछ आकर्षक पारियां खेलीं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...

2027 ODI वर्ल्ड कप: 14 की जगह खेलेंगी सिर्फ 12 टीमें? नया ‘सुपर सेवन’ नियम लाने की तैयारी में ICC

ICC Considers Trimming 2027 ODI World Cup to 12 Teams with New ‘Super Seven’ Stage (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में बड़े बदलाव करने...

‘हां बिल्कुल, मैं तैयार हूं’: भारतीय महिला टीम की कमान संभालने को तैयार स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur (image via getty) लीडरशिप में बदलाव की चर्चाओं के बीच, स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए...