Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया ए के शेर हुए ढेर, गायकवाड़-ईश्वरन-ईशान सभी हुए फ्लॉप

IND A (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हो चुका है। इस मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी में इंडिया ए को मात्र 107 के स्कोर पर समेट दिया। भारतीय टीम की बल्लेबाज टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे।

भारत के तरफ से नवदीप सैनी 23 रनों के साथ टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और नीतिश रेड्डी जैसे बड़े बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ढ़ेर हुए टीम इंडिया के शेर

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ए ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे अभिमन्यु ईश्वरन से यहां भी सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो पहली पारी में फेल हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच निजी कारणों के चलते मिस कर सकते हैं।

ऐसे में जगह अभिमन्यु ईश्वनर को मौका मिल सकता है। लेकिन जिस तरह से वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी में फेल हुए तो उनका यह निराशाजनक प्रदर्शन चयनकर्ताओं को भी निराश कर सकता है। ईश्वरन 30 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आउट हुए, वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तो खाता भी नहीं खोल पाए और पहली गेंद पर आउट हुए।

ईश्वरन के बाद साई सुदर्शन ने 21 तो देवदत्त पडिक्कल ने 36 रन जरूर बनाए, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। इसके बाद मानों टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई हो। ईशान किशन 4, नीतिश रेड्डी 0 और बाबा इंदरजीत 9 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ए के लिए सबसे सफल गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट रहे, जिन्होंने 11 ओवर में 15 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए, इन 11 में से 5 ओवर डोगेट ने मेडन डाले थे। उनके अलावा अन्य सभी गेंदबाजों ने भी इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...