Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल 

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)
Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी के कारण अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल को यह इंजरी प्रैक्टिस के दौरान लगी है।

क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के शुरू होने से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में मैक्सवेल को यह चोट लगी। मैक्सवेल मिचेल ओवन को गेंदबाजी कर रहे थे, तभी एक शाॅट उनकी कलाई में लगा।

स्कैन में पता चला कि मैक्सवेल को फ्रैक्चर है और इस वजह से वह पूरी सीरीज से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए। तो वहीं, ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सेलेक्टर्स ने जोश फिलिप को टीम के साथ जोड़ा है।

पिछले कुछ समय से इंजरी से जूझ रहे हैं मैक्सवेल

गौरतलब है ग्लेन मैक्सवेल को अपने शानदार क्रिकेट करियर के साथ-साथ इंजरी का सामना भी करना पड़ा है। तीन साल पहले एक जन्मदिन की पार्टी में उनके दोस्त के उन पर गिरने से उनका पैर टूट गया था। इस चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता थी, जिससे मैक्सवेल अभी भी जूझ रहे हैं। 2023 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के दौरान, मैक्सवेल को गोल्फ कार्ट से गिरते समय चोट लगी थी।

खैर, इस चोट के बाद मैक्सवेल को भारत के खिलाफ 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू होने वाली घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए फिट होने के लिए समय के खिलाफ संघर्ष करना होगा। ये दोनों श्रृंखलाएँ अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

हालांकि, मैक्सवेल के चोटिल होने की वजह से मार्कस स्टोइनिस के लिए प्लेइंग 11 के दरवाजे खुल सकते है, जो पिछले नवंबर से ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैट कुहनेमन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...