Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के T20 World Cup से बाहर होने के बाद नजीबुल्लाह जादरान ने पैट कमिंस को किया ट्रोल, पढ़ें पूरी खबर 

ऑस्ट्रेलिया के T20 World Cup से बाहर होने के बाद नजीबुल्लाह जादरान ने पैट कमिंस को किया ट्रोल, पढ़ें पूरी खबर 

Najibullah Zadran and Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का आखिरी मैच आज 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने बांग्लादेश को 24 रनों से हराकर, सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

साथ ही अफगान टीम की इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस भी खत्म हो गए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के जारी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद, अफगानी खिलाड़ी नजीबुल्लाह जादरान पैट कमिंस को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए हैं।

नजीबुल्लाह जादरान ने पैट कमिंस को किया ट्रोल

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद नजीबुल्लाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पैट कमिंस को टैग करते हुए लिखा- सवाल: टाॅफ 4 सेमीफाइलिस्ट में कौन है? उत्तर: निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया और बाकी तीन आप कोई भी चुन लें।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पैट कमिंस ने CNBC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि सेमीफाइनल में कौन जगह बनाएगा, तो उन्होंने कहा था कि पहली टीम ऑस्ट्रेलिया होगी, और बाकी तीन कोई भी चुन लें। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अब कमिंस का यह बयान एकदम गलत साबित हुआ है, और उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

देखें नजीबुल्लाह जादरान का यह ट्वीट

तो वहीं आपको अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बताएं, तो अब वह पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करती हुई नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 26 जून को ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि क्या इस मैच में जीत हासिल कर अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं?

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...