Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा ने पैट कमिंस को समझा स्पिनर, एक घुटने पर बैठकर जड़ दिया 100 मीटर का गगनचुंबी छक्का, यह रही वीडियो

Rohit Sharma (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे किए। यही नहीं उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के 200वें छक्के के रिकॉर्ड को काफी अच्छी तरह से पूरा किया।

भारत की पारी का 5वां ओवर लेकर पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने गगनचुंबी छक्का जड़ा जो सीधा स्टेडियम के छत पर गिरी। रोहित शर्मा के इस छक्के को देख पैट कमिंस के साथ स्टेडियम में आए लोग भी दंग रह गए। बता दें, रोहित शर्मा का यह छक्का 100 मीटर का था।

रोहित शर्मा ने अपने एक घुटने पर बैठकर यह शॉट खेला और यह गगनचुंबी छक्का जड़ा। यही नहीं रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 200 छक्के जड़े।

100m six to pat Cummins 💪 pic.twitter.com/Bxo3YkIkG8

— Monk (@Itsmonk_45) June 24, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच में भारत की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का फॉर्म इस पूरे टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। अभी तक अनुभवी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए इस टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

रोहित शर्मा के साथ सबसे अच्छी बात यह रही कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए। यही नहीं रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 29 रन जड़े।

भारत को अगर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराना बेहद जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए भी इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच में भारत ने शुरुआत काफी अच्छी की है। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...