Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, इस टी20 वर्ल्ड कप विनर ने की अचानक संन्यास की घोषणा 

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, इस टी20 वर्ल्ड कप विनर ने की अचानक संन्यास की घोषणा 

Kane Richardson (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने आज 27 जनवरी को प्रोफेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर, सभी को चौंका दिया है। रिचर्डसन सिर्फ 34 साल के थे और उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ था।

सोशल मीडिया के माध्यम से रिचर्डसन ने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने प्रिय खेल को अपना सब कुछ देने के बाद अब संन्यास लेने का यह सही समय है। यह घोषणा सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग के उनके हालिया सीजन के समापन के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दो मैच खेले और उनकी टीम फाइनल में हार गई।

केन रिचर्डसन ने दी प्रतिक्रिया

रिटायरमेंट को लेकर केन रिचर्डसन ने कहा- मैं इस बीबीएल के समापन पर पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। 2009 में अपने पदार्पण से लेकर अब तक, मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपने जीवन का हर पल पूरी तरह से जीया है और अब मेरे जीवन के इतने सुखद हिस्से को समाप्त करने का सही समय है। मैं उन सभी कोचों, प्रशासकों और साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे करियर को आकार दिया है।

रिचर्डसन ने आगे ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने पर कहा- मुझे अपने देश के साथ-साथ दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी टीमों और ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। मैंने इस अवसर को कभी हल्के में नहीं लिया और मुझे उम्मीद है कि देखने वाले लोग जानते होंगे कि मैंने डार्विन में बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखा था।

लगातार 15 बीबीएल सीजन खेल चुके हैं रिचर्डसन

बता दें कि साल 2009 में बीबीएल की शुरुआत से ही केन रिचर्डसन ने हर एक बिग बैश लीग सीजन में हिस्सा लिया है। 23.21 की औसत व 7.87 के इकाॅनमी रेट से 142 विकेट के साथ वह बीबीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स जैसी बीबीएल विनिंग टीम के वह सदस्य भी रहे। साथ ही 2021 टी20 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 वनडे और 36 टी20 मुकाबले खेले।

আরো ताजा खबर

IPL क्रिकेट से ज्यादा ‘फिल्म’ जैसा, PSL में असली मुकाबला – RCB के पूर्व बल्लेबाज का बड़ा बयान

Rilee Rossouw (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग  और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना करते हुए एक दिलचस्प बयान...

11 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI IPL 2026 के 17वें मैच में,...

SM Trends: 11 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, राजस्थान फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें 15 साल का उभरता हुआ सितारा कोहली के साइन वाली...

PBKS vs SRH: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले फील्डिंग चुनी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, PBKS vs SRH: Punjab Kings opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar) IPL 2026 के 17वें मैच में, जो पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद...