
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया। सलामी बल्लेबाज मंधाना का ये वनडे क्रिकेट में ये नौवां शतक है। मंधाना ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना का ऑस्ट्रेलिया में ये दूसरा शतक है। इस मैच में मंधाना 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मंधाना का इस साल ये चौथा शतक है और वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेट बन गईं हैं।
आपको बता दें कि, इस सीरीज में अब तक पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दोनों मैच अपने नाम कर चुका है, जबकि भारत ने तीनों डिपार्टमेंट बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खराब प्रदर्शन किया है। स्मृति मंधाना ने पर्थ में खेले जा रहे मैच में 109 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 105 रन बनाए। उन्हें गार्डनर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इस शतक के साथ स्मृति मंधाना एक कैलेंडर ईयर में चार शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में एक साल के अंदर सात खिलाड़ियों ने तीन शतक जड़ने का कारनामा करके दिखाया है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर इस साल अपना चौथा शतक पूरा किया।
महिला वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)
7 – मिताहली राज (211 पारी)
6 – हरमनप्रीत कौर (119 पारी)
3 – पुनम राउत (73 पारी)
2 – थिरुश कामिनी (37 पारी)
2 – जया शर्मा (75 पारी)
महिला वनडे में सर्वाधिक शतक
15 – मेग लैनिंग (102 पारी)
13 – सुजी बेट्स (160 पारी)
10 – टैमी ब्यूमोंट (113 पारी)
9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)
9 – नेट साइवर-ब्रंट (98 पारी)
9 – चमारी अथापथु (107 पारी)
9 – चार्लोट एडवर्ड्स (180 पारी)
“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान
ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI
सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’
‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

