Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी! इन मैचों के शेड्यूल की हुई घोषणा

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने आज 6 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मैचों के लिए फुल शेड्यूल की घोषणा कर दी है। तो वहीं, इस घोषणा के समय जिस भारतीय टीम का चयन हुआ है, उसमें अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय टीम जो दो मैच खेलने वाली है, उसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी, और यह 19 सितंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर, मंगलवार से दूसरे मैच की शुरुआत होगी, जो 26 सितंबर तक खेला जाएगा। सभी मैचों की शुरुआत सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे। साथ ही ये दोनों मैच लखनऊ में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।

एशिया कप में नहीं मिली है श्रेयस अय्यर को जगह

गौरतलब है कि अनुभवी श्रेयस अय्यर को 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, पिछले महीने टीम की घोषणा के समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि श्रेयस को टी20 फाॅर्मेट में अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए।

खैर, आईपीएल 2025 में श्रेयस का प्रदर्शन बतौर कप्तान व बल्लेबाज कमाल का रहा था। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अय्यर ने 11 साल में पहली बार पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया था। तो वहीं, पूरे टूर्नामेंट में श्रेयस छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अय्यर ने आईपीएल के पिछले सीजन खेली गई 17 पारियों में 50.33 की औसत व 175.07 के स्ट्राइक रेट से कुल 604 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs NED: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम, संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर

IND vs NZ, T20 WC 2026 (image via getty) पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत को जीत का सिलसिला जारी रखने में मदद मिली। टीम ने पहले दो मैचों में...

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...