Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने किया जमकर डांस, आप भी देखें वीडियो

Afghanistan Cricket Team (Pic Source-X)

अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि जैसे ही मैच खत्म हुआ अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में इस जीत का जमकर जश्न मनाते हुए देखा गया। सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रदर्शन से काफी खुश थे। टीम के कई खिलाड़ियों को डांस भी करते हुए देखा गया जबकि एक खिलाड़ी गुलबादिन नाइब को अपने पीठ पर भी उठाया हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

THE DRESSING ROOM CELEBRATION OF AFGHANISTAN. 🥶pic.twitter.com/rzVztmrUTp

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 23, 2024

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज आर. गुरबाज ने 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी जबकि इब्राहिम जादरान ने 51 रनों का योगदान दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला विकेट के लिए 118 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थी।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की बेहतरीन पारी के लिए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मैक्सवेल के अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 12 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 11 रनों की पारी खेली। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

अफगानिस्तान की ओर से गुलबादिन नाइब ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नवीन उल हक ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें भारत के खिलाफ आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...