
Pakistan Team (Pic Source:X)
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें कि, हाल ही में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है और यही वजह है कि मोहम्मद रिजवान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकिस्तान ने अपना आखिरी वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और इस वनडे सीरीज को जीतना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की प्लेइंग XI की बात की जाए तो युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं। सैम अयूब पहले वनडे में अब्दुल्ला शफीक के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं बाबर आजम की भी टीम में वापसी हुई है जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें नंबर तीन पर खेलते हुए देखा जाएगा जबकि नंबर चार पर मोहम्मद रिजवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
इसके बाद कामरान गुलाम और सलमान अली आगा भी शानदार प्रदर्शन करने को पूरी तरह से तैयार है। मोहम्मद इरफान खान भी पहले मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत नजर आ रहा है। इस लिस्ट में शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह मोहम्मद हसनैन और हारिस राउफ है।
यह रही पाकिस्तान की प्लेइंग XI पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ:
अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मोहम्मद इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन
The men’s national selection committee has confirmed Pakistan’s playing XI for the first ODI against Australia.#AUSvPAK pic.twitter.com/kxiX9E2OGc
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 3, 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को लेकर मोहम्मद रिजवान ने रखा अपना पक्ष
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की थी जिसमें मोहम्मद रिजवान ने कहा था कि, ‘यह मेरे लिए काफी तगड़ी चुनौती होने वाली है। एक हाथ में सम्मान है और दूसरे हाथ में चुनौती। ऐसे ही टीम हामी भर्ती है। इंशाल्लाह मैं दोनों को बैलेंस करने की कोशिश करूंगा।’
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

