Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर Yashasvi Jaiswal ने रंग जमाया, सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान टीम को डराया

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में इस बार सभी को Yashasvi Jaiswal से काफी उम्मीदें रहने वाली है, ऐसे में इस खिलाड़ी ने पहले ही खुद को साबित करने का काम शुरू कर दिया है। जिसका नजारा यशस्वी जायसवाल ने Intra Squad मैच में दिखाया और फिर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया।

टेस्ट करियर कैसा रहा है Yashasvi Jaiswal का?

Yashasvi Jaiswal ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, वहीं अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही इस खिलाड़ी ने शतक जड़कर खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। वैसे यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में अभी तक टीम इंडिया से 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वो कुल 3 शतक और 8 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। दूसरी ओर ये बल्लेबाज टीम इंडिया से 23 टी20 मैच भी खेल चुका है, लेकिन अभी तक यशस्वी को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

Yashasvi Jaiswal अब ऑस्ट्रेलिया टीम को डरा रहे हैं

*Intra Squad मैच में Yashasvi Jaiswal ने किया बल्ले से दमदार प्रदर्शन।
*बल्लेबाज ने Intra Squad मैच में ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अर्धशतक किया अपने नाम।
*उसके बाद यशस्वी ने मैच की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
*साथ ही कैप्शन में लिखा-Fun day warming up to the Australian summer

कमाल का पोस्ट शेयर किया है Yashasvi Jaiswal ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

इधर वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया ने किया दमदार प्रदर्शन

एक तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ SKY की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से लबरेज भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में मात दी है। जहां टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे SKY की टीम ने 3-1 से अपने नाम किया। साथ ही इस सीरीज में संजू ने 2 शतक ठोके, तो तिलक वर्मा ने भी तीसरे और चौथे टी20 मैच में शतक अपने नाम किया।

इस बार किस खिलाड़ी को मिला ये मेडल?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...