Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया का छोड़ा साथ, अब इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया गया इटली टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान

ऑस्ट्रेलिया का छोड़ा साथ, अब इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया गया इटली टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान

CANBERRA, AUSTRALIA – FEBRUARY 01: Joe Burns of Australia raises his bat as he leaves the ground at stumps on 172 not out during day one of the Second Test match between Australia and Sri Lanka at Manuka Oval on February 01, 2019 in Canberra, Australia. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

क्रिकेट इटली ने जो बर्न्स को अपना नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि, जो बर्न्स का जन्म ब्रिसबेन, क्वींसलैंड में हुआ था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अपने देश को छोड़कर कुछ साल पहले जो बर्न्स इटली आ गए और अब उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।

हालिया समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़ दूसरी टीम में शामिल होने का फैसला किया है। जो बर्न्स की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2014 से 2020 तक कई महत्वपूर्ण मैच में भाग लिया। अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना अंतिम मैच इंडिया के खिलाफ 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेला था।

बर्न्स ने 2014 से 2020 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने चार शतक और आठ अर्धशतक लगाते हुए कुल 1588 रन बनाए हैं। अब वो 9 से 16 जून तक होने वाले क्वालीफायर्स में इटली की मदद करना चाहते हैं, जहां उनका मुकाबला फ्रांस, आइल ऑफ मैन, लक्ज़मबर्ग और तुर्की से होगा।’

जो बर्न्स को बनाया गया टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान

इसी साल फरवरी महीने में जो बर्न्स के भाई का निधन हो गया था। उनके भाई डोमिनिक इटली के लिए ही खेलते थे, ऐसे में जो बर्न्स ने अपने दिवंगत भाई डोमिनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए इटली जाने का फैसला किया था। जो बर्न्स ने भाई की मौत के बाद इटली से खेलने के लिए सिर्फ अपना देश ऑस्ट्रेलिया ही नहीं छोड़ा बल्कि उन्होंने क्वींसलैंड का कॉन्ट्रैक्ट भी तोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में बर्न्स क्वींसलैंड से क्रिकेट खेलते थे। लेकिन, 2024-25 सीजन के लिए जब उसके बढ़ाने की बारी आई तो उन्होंने मना कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए वोअभी इंडिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार वापसी करने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...