Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे फर्स्ट क्लास मैच के लिए इंडिया ए टीम में हुए बड़े बदलाव

KL Rahul and Dhruv Jurel

मेलबर्न में 7 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे फर्स्ट क्लास मुकाबले के लिए इंडिया ए के स्क्वॉड में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा को यश दयाल के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया। यश दयाल को साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है।

माना जा रहा है कि अभिमन्यु ईश्वरन के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। यह बदलाव 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पर्थ टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी की संभावनाओं के बीच किया गया है। इसलिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ खुद को  बल्लेबाजी क्रम में नीच लाएंगे, ताकि केएल राहुल के लिए स्थान बनाया जा सके।

टीम में ईशान किशन और अभिषेक पोरेल जैसे नाम पहले से ही है, लेकिन जुरेल के आने के बाद वह इन दोनों से आगे नजर आ रहे हैं और विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

दूसरे फर्स्ट क्लास मैच के लिए इंडिया ए की टीम :

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

ऑस्ट्रेलिया ए ने दर्ज की थी 7 विकेट से जीत

वहीं पहले फर्स्ट क्लास मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ए ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 107 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 195 रन बनाने में कामयाब रही। दूसरी पारी में साई सुदर्शन (103) और देवदत्त पडिक्कल (88) की शानदार पारियों की बदौलत इंडिया ए ने 312 रन बनाए। इसके बाद मिले लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...