Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में ध्रुव जुरेल बेहद कारगर साबित हो सकते हैं: दीप दासगुप्ता

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थिति में ध्रुव जुरेल बेहद कारगर साबित हो सकते हैं: दीप दासगुप्ता

Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल खेली गई टेस्ट सीरीज में युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी अच्छा खेल दिखाया था। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी दीप दासगुप्ता ने कहा है कि ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

बता दें कि, जुरेल को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ भी जबरदस्त परफॉर्मेंस करना चाहेंगे। बता दें, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में अभी तक ध्रुव जुरेल ने मेन इन ब्लू के लिए तीन टेस्ट में 60 से अधिक की औसत से 190 रन बनाए हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा कि, ‘ध्रुव जुरेल सिर्फ बल्लेबाज के रूप में भी खेल सकते हैं और उनके अंदर यह काबिलियत है। कांबिनेशन को लेकर टीम मैनेजमेंट ही फैसला सुनाएगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति में ध्रुव जुरेल काफी कारगर साबित हो सकते हैं।’

‘आपकी प्लेइंग XI में रोहित और यशस्वी ओपन करेंगे। शुभमन गिल नंबर 3 पर और विराट कोहली को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद नंबर पांच पर केएल राहुल और नंबर 6 पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद आप एक और बल्लेबाज को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं। 8 और 9 नंबर में आपके पास जडेजा और अश्विन है। इसके बाद नंबर 10 और नंबर 11 आप दो तेज गेंदबाजों को खिला सकते हैं। मैंने ऐसा देखा है कि नेट्स में बल्लेबाज भी गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर आप 4 तेज गेंदबाजों के साथ जाते हैं, तो कुछ ओवर पार्ट टाइम भी फेंक सकते हैं।’

इसको देखकर मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं होऊंगा कि ऋषभ, राहुल और ध्रुव तीनों ही प्लेइंग 11 में शामिल है: दीप दासगुप्ता

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘सरफराज को भी आप मिडिल ऑर्डर में जरूर देखना चाहेंगे। ऐसी बात की जाए तो जुरेल ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की है। मुझे इसको देखकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि ऋषभ पंत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल तीनों ही प्लेइंग XI में रहते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज है और जिस तरीके से युवा खिलाड़ी ने अभी तक बल्लेबाजी की है, वो भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। हालांकि, अब यह फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है कि वो सात बल्लेबाजों के साथ खेलने उतरते हैं या छह बल्लेबाजों के साथ।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...