Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मोहम्मद हफीज के ड्रेसिंग रूम में ‘सोने’ के दावे पर हसन अली ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मोहम्मद हफीज के ड्रेसिंग रूम में ‘सोने’ के दावे पर हसन अली ने दिया बड़ा बयान

Hasan Ali and Mohammad Hafeez (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) का बड़ा बयान सामने आया था, जब उन्होंने कहा था कि पाक टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप में सोते हुए नजर आए थे।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर से हफीज पाकिस्तान टीम के ना सिर्फ डायरेक्टर बने थे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौर के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के अंतिरम कोच की भी भूमिका में नजर आए थे।

लेकिन अब हफीज के इस बयान पर टीम के तेज गेंदबाज हसन अली का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि पिछले साल जब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, तो उस टीम का हिस्सा हसन अली भी थे।

हसन अली ने दिया बड़ा रिएक्शन

गौरतलब है कि हफीज ने माइकल वाॅन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ Club Praire Podcast पर हाल में ही कहा- गिली, आप मुझे बताएं। जब हम टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हों तो क्या कोई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में सो सकता है। और ड्रेसिंग रूप में जब 4-5 खिलाड़ी सो रहे हैं, तो एक टीम डायरेक्टर के रूप में क्या मुजे इसकी अनुमित देनी चाहिए।

दूसरी ओर, हफीज के इस बयान पर हसन अली ने पाकिस्तान के लोकल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर कहा- मैं वास्तव में नहीं जानता, लेकिन हफीज ने जैसा कहा, वैसा ही होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उसके बाद कोई ड्रेसिंग रूम में सोया होगा। जब हफीज ने कहा कि मैं पहले गेम का हिस्सा नहीं था, तो वे सभी खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, डगआउट में बैठे खेल देख रहे थे। मैनेजमेंट भी वहीं बैठा था।

अली ने आगे कहा- लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट में विशेष रूप से तेज गेंदबाजों के लिए कहूंगा, जब आप डेढ़ दिन तक गेंदबाजी करते हैं तो आपको ठीक होने की जरूरत होती है, और आप 20-30 मिनट की एक झपकी ले सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ उन लोगों के लिए जो ऐसा महसूस करते हैं कि उन्हें इसकी जरूरत है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...