Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा दावा, T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा दावा T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे विराट कोहली

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों के बीच खिताब के लिए कुल 56 मैच खेले जाएंगे। तो वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने भी कमर कस ली है।

भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी। तो वहीं मैन इन ब्लू इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे।

स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी के कमेंट्री पैनल में शामिल स्टीव स्मिथ ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- इस टूर्नामेंट में मेरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली होंगे। वह शानदार आईपीएल खेलकर आ रहे हैं और शानदार फॉर्म ला रहे हैं। मुझे लगता है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।

तो वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि उनकी नजर में विराट कोहली या जोस बटलर में से कोई एक खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुने जाने से पहले, हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में कोहली ने खेले गए 15 मैचों में 741 रन नबाए थे। तो वहीं कोहली की टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...