Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा विराट कोहली के साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर MCC के CEO ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli (Pic Source-X)

मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दौरान विराट कोहली काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान विराट कोहली युवा खिलाड़ी Sam Kontas से जानबूझकर भिड़ गए थे। विराट कोहली की इस हरकत के लिए उनको तमाम लोगों ने जमकर फटकार लगाई थी।

यही नहीं जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उनको जमकर Boo किया। यही नहीं इस मैच में विराट कोहली ने 36 रन बनाए और जब वो वापस पवेलियन जाने लगे तब भी तमाम ऑस्ट्रेलियाई फैंस को उनके लिए Boo करते हुए देखा गया।

विराट कोहली इस बात से काफी निराश दिखे की तमाम लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट क्लब के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स ने बताया है कि अभी तक ना तो विराट कोहली और ना ही बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक कंप्लेंट की है।

फॉक्स ने कहा कि, ‘जब भी फैंस और क्रिकेटर के बीच किसी चीज को लेकर बहस होती है तो आप बिल्कुल भी ठीक नहीं रहते हैं। ऑपरेटर के रूप में आप हमेशा देख रहे होते हैं। पिछली रात को मैंने विजन ध्यान से देखा था और सुबह ही मैंने सुरक्षाकर्मियों से बात की। कोहली और बीसीसीआई की तरफ से अभी कोई भी ऑफिशियल कंप्लेंट नहीं आई है और वो इसको लेकर पूरी तरीके से ठीक है।’

नीतीश कुमार रेड्डी ने खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया की ओर से जड़ा महत्वपूर्ण शतक

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने चौथे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन के खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 358 रन बना दिए हैं। टीम अभी भी अपनी पहली पारी में 116 रन से पीछे है। टीम इंडिया की ओर से युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 105* रन बना लिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

नीतीश के अलावा इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने भी अपनी छाप छोड़ी और 50 रन की बहुमूल्य पारी खेली। यही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आठवें विकेट के लिए 127 रन की शानदार साझेदारी हुई जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मैच में वापसी की। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि खेल के चौथे दिन कौनसी टीम किस पर हावी रहती है?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

Parthiv Patel pinpoints where India lost second T20I against England (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women T20 WC 2026: फाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से यूके जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां...

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें...