Skip to main content

ताजा खबर

ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को दिया दिल छू लेने वाला गिफ्ट

Shreyanka Patil (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब जबकि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें बाहर हो चुकी हैं, तो वहीं देश की दो खिलाड़ियों के बीच एक दिल छू लेने वाला मूमेंट सामने आया है। गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना अपने पिता की अचानक निधन के चलते स्वदेश वापिस लौट गई थी।

तो वहीं जब वह वापिस यूएई न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के लिए अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतरी, तो उन्हें भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल से एक दिल छू लेने वाला गिफ्ट मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

बता दें कि इस गिफ्ट को फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और श्रेयंका को कार्ड देने के लिए धन्यवाद कहा, जिसमें लिखा था आपको ‘जो पसंद है वो करें (Do what YOU LOVE)’। तो श्रेयंका को धन्यवाद करते हुए फातिमा ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा-

श्रेयंका, इस खूबसूरत गिफ्ट और संदेश के लिए धन्यवाद। इसके बाद श्रेयंका ने भी उन्हें जबाव देते हुए कहा- तुम प्यारी हो फातिमा, दोबारा मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।

देखें फातिमा सना की ये इंस्टाग्राम स्टोरी

Shreyanka gifted a handmade drawing to Pakistan cricketer Fatima Sana. pic.twitter.com/xiG2ylg9dU

— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) October 17, 2024

बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में फातिमा अपने पिता के निधन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरी, लेकिन उनकी टीम इस मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड से मिले 111 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, और मैच में उसे 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं जब फातिमा सना इस दुख की घड़ी में पाकिस्तान के लिए मैच खेलने के लिए यूएई रवाना हुई, तो पाकिस्तान की मैन्स टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद उनकी तारीफ करते हुए नजर आए और एक्स अकाउंट पर कहा- कप्तान फातिमा सना, आपके लिए बहुत सम्मान।

Skipper Fatima Sana, so much respect for you. https://t.co/QIqLXNX8l2

— Shan Masood (@shani_official) October 14, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...