Skip to main content

ताजा खबर

“ऑफ-सीजन में काम कर सके उन्हें ऐसा…”- इस कारण से DC के हेड कोच नहीं है रिकी पोंटिंग, खुद किया बड़ा खुलासा

Ricky Ponting (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग साल 2018 से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे। पोंटिंग सात साल तक फ्रेंचाइजी के कोच रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का कहना है कि वे किसी भारतीय को टीम का नया हेड कोच नियुक्त करना चाहते हैं, जो लोकल टैलेंट को ढूंढकर उनको आगे बढ़ा सके।

इस बीच हाल ही में रिकी पोंटिंग ने उस कारण का खुलासा किया जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोच के पद से हटाया। पोंटिंग का कहना है कि फ्रेंचाइजी एक ऐसे कोच के पक्ष में हैं, जो ऑफ-सीजन के दौरान ज्यादा वक्त दे सके और वह ऐसा कर पाने में असमर्थ थे।

रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के प्लान को लेकर किया खुलासा

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के एपिसोड में कहा,

उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ एक अलग दिशा में जाना चाहते हैं और जो उन्हें ऑफ-सीजन के दौरान थोड़ा अधिक समय और थोड़ी अधिक उपलब्धता दे सके। ऐसा कोच भारत में लोकल खिलाड़ियों के साथ थोड़ा समय बिता पाएगा। मैं अपने दूसरे कामों के कारण यह नहीं कर पा रहा था।

रिकी पोंटिंग ने आगे बात करते हुए यह भी संकेत दिया कि आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच कोई भारतीय हो सकता है।

 मुझे लगता है कि कोई भारतीय ही हेड कोच बनेगा। निश्चित रूप से, यह कुछ बातचीत है जो मैंने उनके साथ की है।

क्या इंग्लैंड क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनेंगे पोंटिंग

रिकी पोंटिंग के इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनने की खबरें भी लंबे समय से चल रही है, हालंकि उन्होंने उन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पोंटिंग का कहना है कि एक इंटरनेशनल टीम को कोचिंग देने के लिए वह सही मानसिकता में नहीं है।

नहीं, वास्तव में मैं ऐसा करने पर कभी विचार नहीं करुंगा। मैं रिकॉर्ड पर कह रहा हूं कि अभी मेरे लिए इंटरनेशनल जॉब्स वास्तव में वह नहीं है जहां मेरा जीवन है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक समय लगता है।

 

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...