Skip to main content

ताजा खबर

‘ऐसे खिलाड़ी चाहते थे जिनकी मानसिकता जीतने की हो’, केएल राहुल के रिलीज के बाद संजीव गोयनका ने निकाली अपनी भड़ास

Sanjiv Goenka on KL Rahul

Sanjiv Goenka on KL Rahul Released from LSG : IPL 2025 के लिए रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा होने के बाद अब आधिकारिक तौर पर यह सामने आ गया है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा नहीं है। फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आयुष बडोनी और मोहसिन खान को रिटेन किया है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और LSG के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के बीच काफी जोरदार बहस हुई थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। हालांकि, बाद में गोयनका और राहुल की तरफ से सफाई भी आई, लेकिन तब तक क्रिकेट जगत में इसको लेकर काफी हो हल्ला हो चुका था।

इसके बाद से ही चर्चाएं थीं कि लखनऊ फ्रेंचाइजी केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है या खुद राहुल ही फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे। अब गुरुवार 31 अक्टूबर को इस पर आधिकारिक मुहर लग गई है कि केएल राहुल को LSG ने रिलीज कर दिया है।

एलएसजी से केएल राहुल के रिलीज पर क्या बोले संजीव गोयनका

अब, जैसे ही एलएसजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा की, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल पर निशाना साधा है। स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किए गए एक वीडियो मैसेज में संजीव गोयनका ने पूरन, बिश्नोई, बडोनी, मोहसिन और मयंक को बनाए रखने के पीछे का कारण बताया।

संजीव गोयनका ने कहा, “यह एक सरल मानसिकता थी कि जीतने की मानसिकता रखने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरना है। उन्हें साथ रखना है, जो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं। और हम जितना संभव हो उतना कोर बरकरार रखना चाहते थे।”

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...