Skip to main content

ताजा खबर

एस. श्रीसंत के साथ दुबई का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं संजू सैमसन

एस. श्रीसंत के साथ दुबई का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं संजू सैमसन

Sanju Samson And S. Shreesanth (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। हाल ही में संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे।

यही नहीं शानदार खिलाड़ी पहले बल्लेबाज बन चुके हैं जिन्होंने दो टी20 मैच में दो शतक जड़े। हाल ही में संजू सैमसन को पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के साथ दुबई का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

एस. श्रीसंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें पूर्व खिलाड़ी संजू सैमसन के साथ दुबई का लुफ्त उठा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़े:- BBL 2024-25: मेलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस को नियुक्त किया कप्तान, मैक्सवेल की जगह लेंगे ऑलराउंडर

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। हालांकि इस टेस्ट सीरीज में संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। भले ही संजू सैमसन ने टीम इंडिया की ओर से वनडे और टी20 फॉर्मेट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया हो लेकिन टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक उन्हें मौका नहीं मिला है।

संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस धाकड़ खिलाड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में संजू सैमसन को एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

हालांकि फाइनल में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। आगामी सीजन में संजू सैमसन अपनी टीम को जीत जरूर दिलाना चाहेंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...