Skip to main content

ताजा खबर

एसीसी व पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की छिन सकती है कुर्सी, पाकिस्तान में हो रही थू-थू

Mohsin Naqvi (Image Credit- Twitter X)
Mohsin Naqvi (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुई ट्राॅफी काॅन्ट्रोवर्सी को लेकर, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चीफ मोहसिन नकवी की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है। साथ ही पाकिस्तान में भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मोहसिन को उनके पद से हटाने की भी मांग हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पांच विकेट से हार के बाद, फैंस का गुस्सा लगातार फूट रहा है। कप्तान सलमान अली आगा व पाकिस्तान टीम तो फैंस के निशाने पर तो थी ही, लेकिन अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर भी फैंस का गुस्सा लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

गौरतलब है कि पीसीबी चीफ होने के साथ-साथ मोहसिन पाकिस्तानी सरकार में भी मंत्री हैं। इसके चलते पाकिस्तान की दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने मोहसिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और उनसे इस्तीफे के मांग हो रही है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने मोहसिन नकवी की तुलना पाकिस्तान सेना के प्रमुख फील्ड मार्शन आसिम मुनीर से करते हुए उनकी जमकर आलोचना की। इमरान ने कहा, “जो आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के साथ किया है, वही मोहसिन नकवी पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ कर रहे हैं।”

बता दें कि मुनीर के नेतृत्व में ही पाकिस्तानी सेना को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। मुनीर की अगुवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई जगहों को ध्वस्त कर दिया। तो वहीं, इमरान का कहना है कि मोहसिन ने भी पाकिस्तानी टीम को अपनी अगुवाई में ध्वस्त कर दिया है। उन्हें अब अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

तो वहीं, उक्त मामले को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता मूनिस इलाही ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि अगर उनमें जरा भी दम है, तो वह मोहसिन नकवी के खिलाफ एक्शन लेकर दिखाएंगे।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...