Skip to main content

ताजा खबर

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाजी बरपाएगी कहर, जोश हेजलवुड को है पूरा विश्वास

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी गेंदबाजी बरपाएगी कहर, जोश हेजलवुड को है पूरा विश्वास

Josh Hazlewood (Image Credit – Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एशेज सीरीज से पहले टीम के उम्रदराज गेंदबाजों को लेकर उठ रहे सवालों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अनुभव, उम्र से कहीं ज्यादा अहम होता है और मौजूदा गेंदबाजी समूह अपनी बेहतरीन लय में है।

हाल ही में घोषित ऑस्ट्रेलियाई एशेज टीम को इंग्लैंड के मीडिया ने मजाक में डैड्स आर्मी कहा, क्योंकि 15 खिलाड़ियों में से सिर्फ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ही 30 साल से कम उम्र के हैं।

लेकिन 34 वर्षीय हेजलवुड का मानना है कि यह आलोचना बेबुनियाद है। उन्होंने कहा, मैं खुद को कई सालों में सबसे बेहतरीन स्थिति में महसूस कर रहा हूं। हमारा अनुभव हर फॉर्मेट में काम आता है। हमने इतने साल साथ खेलते हुए एक दूसरे के खेल को बखूबी समझ लिया है, जो मैदान पर बहुत मदद करता है।

अनुभवी गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया एशेज में बढ़त बरकरार रखने को तैयार

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत संभवत हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी से होगी। तीनों खिलाड़ी घरेलू मैचों के जरिए अपनी तैयारी पूरी करेंगे और फिर पहले टेस्ट के लिए पर्थ रवाना होंगे।

35 वर्षीय स्टार्क अपनी तेजी और स्विंग के लिए अब भी टीम के सबसे बड़े हथियार हैं। वहीं 36 साल के बोलैंड घरेलू परिस्थितियों में सटीक लाइन-लेंथ से लगातार असर डालते हैं।

कप्तान पैट कमिंस (32) शुरुआती टेस्ट नहीं खेलेंगे, लेकिन आगे की सीरीज में वापसी की उम्मीद है। ऑफ स्पिनर नाथन लायन, जो एशेज के दौरान 38 साल के हो जाएंगे, टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। वे जल्द ही ग्लेन मैक्ग्रा को पछाड़कर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

लायन ने भी हेजलवुड की बात का समर्थन करते हुए कहा कि आधुनिक क्रिकेट में फिटनेस, साइंस और रिकवरी तरीकों ने करियर लंबा कर दिया है। उन्होंने कहा, अब खेल ज्यादा पेशेवर हो गया है। उम्र अब सिर्फ एक संख्या है, मुझे लगता है कि मेरा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अभी बाकी है।

हेजलवुड ने माना कि आने वाले समय में नई पीढ़ी को जगह देनी ही होगी, लेकिन उनका मानना है कि यह समय अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा, एक समय आएगा जब हमें आगे बढ़ना होगा, लेकिन अभी नहीं।

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य इंग्लैंड पर अपनी पकड़ बनाए रखना और 2017 से चली आ रही एशेज ट्रॉफी को एक बार फिर अपने पास रखना होगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...