Skip to main content

ताजा खबर

एशेज सीरीज के ओपनिंग मैच से विकेटकीपिंग करना शुरू कर देंगी एलिसा हीली, पढ़ें बड़ी खबर

Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे पर कुल 7 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 1 चार दिवसीय टेस्ट मैच के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जनवरी को नाॅर्थ सिडनी ओवल, सिडनी में खेला जाएगा।

तो वहीं अब इस मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इस मैच से टीम की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) विकेट के पीछे नजर आने वाली हैं। जो पिछले कुछ समय से घुटने की समस्या के चलते टीम से बाहर हैं।

एलिसा हीली ने दिया बड़ा बयान

एशेज सीरीज से ना सिर्फ उनकी टीम में वापसी होगी, बल्कि वह विकेट के पीछे भी नजर आने वाली है। एशेज सीरीज में अपनी वापसी को लेकर एलिसा हीली ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा-

हां, वापसी करके अच्छा लग रहा है। शायद मैं झूठ बोल रही होती अगर मैं कहती कि इसमें कोई संदेह नहीं है, विशेष रूप से कुछ महीनों के बाद, लेकिन सब कुछ शायद उतनी ही अच्छी तरह से आगे बढ़ा है जितनी हमने आशा की थी। मैं सचमुच अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरे दृष्टिकोण से, मैं हर मैच में विकेटकीपिंग करना पसंद करूंगाी, लेकिन हमें यह देखना होगा कि सीरीज के दौरान बाॅडी कैसे रिएक्ट करती है।

तो वहीं एलिसा हीली की टीम में वापसी के बाद जाॅर्जिया बाॅल को स्टैंडबाय पर रखा गया है, जो हीली की अनुपस्थिति में भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान भी चुनी गई थीं। इस सीरीज में उन्हें विकेटकीपिंग करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन 86.50 की औसत से 173 रन बनाकर मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफल रहीं। भारत के खिलाफ इस सीरीज के दौरान बेथ मूनी विकेटकीपिंग करती हुई नजर आई थी।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...