
Stokes-McCullum (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान जो रूट ने एशेज सीरीज गंवाने के बाद भी टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की जोड़ी का समर्थन किया है। रूट का यह बयान उस समय आया है, जब इंग्लैंड जारी एशेज सीरीज में 3-1 से पिछड़ रही है और सीरीज को 3-1 से गंवा चुके हैं।
हालांकि, स्टार क्रिकेटर ने इस बात पर जोर दिया कि इंग्लिश टीम के सदस्यों और पूरी टीम ने टेस्ट फॉर्मेट के प्रति अपने दृष्टिकोण में काफी सुधार किया है, जो स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड के प्रदर्शन और रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
जो रूट ने दिया बड़ा बयान
बीबीसी के हवाले से जो रूट ने कहा- खिलाड़ियों के समूह की बात करें तो, हम मैनेजमेंट (स्टोक्स-मैकुलम) के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनका काम शानदार रहा है। आप हमारे मौजूदा खिलाड़ियों के समूह को देखिए और उन खिलाड़ियों को देखिए जो चार साल पहले जब मैं कप्तान था तब टीम में थे, और आप उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड को देखिए, तो उनमें से हर एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर हुआ है। इस टीम में सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि इतनी मेहनत और प्रयासों के बावजूद इसे कम आंकना मूर्खतापूर्ण होगा।
जो रूट ने आगे कहा- बेशक, जब भी आप कोई सीरीज हारते हैं, तो बहुत निराशा होती है। और हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो आप परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। मैं यहां आकर एक और एशेज सीरीज हारना नहीं चाहता था।
लेकिन दुर्भाग्य से, कभी-कभी आप पिछड़ जाते हैं, कुछ गलतियां कर बैठते हैं और मजबूत विरोधी टीमें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण था कि हम इसका अच्छा जवाब दें, और जब हमें इस सप्ताह अवसर मिले, तो हमने ऐसा किया।
18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’
SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

