Skip to main content

ताजा खबर

एशेज की उलटी गिनती शुरू! पैट कमिंस पहले टेस्ट से पहले फिट होने की रेस में आगे

Pat Cummins (Image Credit - Twitter X)
Pat Cummins (Image Credit – Twitter X)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उम्मीद जताई है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे। कमिंस हाल के कुछ हफ्तों से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक नेट्स में गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गर्मियों का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का भी हिस्सा है।

कमिंस ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा, अभी कहना मुश्किल है कि मैं पूरी तरह फिट हो पाऊंगा या नहीं। शायद मेरे खेलने की संभावना कम हो, लेकिन हमारे पास अभी कुछ समय है। मैं फिलहाल रनिंग कर रहा हूं, हर दूसरे दिन थोड़ा थोड़ा दौड़ रहा हूं, और अगला कदम गेंदबाजी की तैयारी शुरू करना होगा। दो हफ्तों में मैं स्पाइक्स पहनकर नेट्स में गेंदबाजी शुरू करने की स्थिति में आ जाऊंगा। पिछले कुछ हफ्ते अच्छे रहे हैं और हर सत्र में सुधार महसूस हो रहा है।

कम से कम एक महीने की तैयारी जरूरी होगी: कमिंस

कमिंस ने आगे बताया कि अगर उन्हें एशेज के पहले टेस्ट में खेलना है, तो नेट्स में गेंदबाजी के लिए कम से कम एक महीने की तैयारी जरूरी होगी। टेस्ट मैच खेलने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप एक दिन में 20 ओवर फेंकने में सक्षम हैं और शरीर उस दबाव को झेल सके। चार हफ्तों में यह तैयारी करना थोड़ा कठिन होगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस समयसीमा के आस पास फिट हो सकता हूं।

कमिंस को भरोसा है कि उनकी यह चोट लंबे समय तक परेशानी नहीं देगी। उन्होंने कहा, यह पीठ की वही चोट है जो मुझे करीब सात आठ साल पहले हुई थी। तब मैं केवल 20 साल का था और मुझे अपने शरीर पर भरोसा नहीं था। लेकिन अब मुझे पता है कि सही रिकवरी करने पर यह कोई बड़ी समस्या नहीं बनेगी। अगर मैं पूरी तरह फिट होकर वापसी करता हूं, तो उतना ही नहीं बल्कि पिछले कुछ वर्षों से भी अधिक क्रिकेट खेल पाऊंगा।

कमिंस ने अंत में कहा कि वह एशेज के ज्यादातर मैचों में खेलना चाहते हैं और साथ ही अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...