Skip to main content

ताजा खबर

एशिया कप से पहले संजू सैमसन के बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने….

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर हाल में ही उनके मेंटर व बचपन के कोच रैफी गोमेज ने अपना पक्ष रखा है। गोमेज का कहना है कि सैमसन बल्लेबाजी क्रम में काफी लचीलें हैं और वह मिडिल ऑर्डर में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। गौरतलब है कि एशिया कप के लिए जिस 15 सदस्सीय टीम का चयन हुआ है, उसमें संजू को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सेलेक्ट किया गया है।

हालांकि, टी20आई क्रिकेट में करीब एक साल बाद शुभमन गिल की वापसी के बाद, सैमसन के बल्लेबाजी क्रम को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजू को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कराने का फिलहाल मैनेजमेंट के पास एशिया कप मे कोई योजना नहीं है।

रैफी गोमेज ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही गोमेज ने द देलीग्राफ के हवाले से कहा- एक पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित खिलाड़ी होने के नाते, संजू निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त लचीले हैं और बदलाव करने में सक्षम हैं। उनका लचीलापन ही उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।

गोमेज ने संजू पर दबाव को लेकर कहा- क्या संजू ने दबाव में होने के बारे में कुछ कहा है? नहीं। तो, यह सब बाहर की बातें हैं, और हमें इस बात की ज्यादा परवाह नहीं है कि बाहर क्या कहा जा रहा है। हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि संजू बल्ले से बेहतर होते रहें। उन्हें बस भारत के लिए जो काम करना है, उसकी चिंता है।

इंग्लैंड टी20I में जो हुआ, वह खेल का एक अभिन्न अंग है, जिससे हर क्रिकेटर गुजरता है। फिर, आईपीएल के दौरान लगी चोट के बाद, उन्होंने अपनी फिटनेस वापस पाने के लिए (बीसीसीआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जरूरी समय बिताया, और अब, वह लय के मामले में अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं और केसीएल के इन मैचों में खेल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...