

भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल में ही अचानक से टीम इंडिया से बाहर किए जाने और टी20 टीम की कप्तानी जाने पर अपने विचार फैंस के सामने रखे। क्रिकेट जगत में न्यू मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने लगभग दो साल तक टीम की कप्तानी सफलतापूर्वक करने के बावजूद उसे गंवाने से हुई निराशा के बारे में खुलकर बात की।
सूर्यकुमार यादव ने हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू किया और जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। सूर्या ने कहा कि जिस टीम को उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसा खिताब जिताया, और उसी से अचानक बाहर होना दिल टूटने के बराबर था।
आकाश के साथ इंटरव्यू में सूर्या ने कप्तानी गंवाए जाने को लेकर कहा, “मैं हैरान था, जब मेरे बिना टीम चुनी गई तो मैं मुस्कुरा रहा था। मैं पूरा साल 2 साल क्रिकेट खेला टीम के साथ तो। मैंने सोचा था कि यहां से टीम को आगे ले जाउंगा, ओलंपिक आएगा। फिर टी-20 वर्ल्ड कप, मैं टीम को और आगे ले जाता चाहता था। आगे काफी चैलेंज आएगा लेकिन जो आप सोचते हो और सामने वाला क्या सोचता है, यह अलग दो बातें होती है। उनकी सोच का भी सम्मान करना जरूरी है, मुझे भी अपनी सोच के साथ चलना जरूरी है। अगर उन्होंने सोचा कि बदलाव करना एक अच्छा कॉल है तो यह उनकी सोच थी, लेकिन मैंने उस समय कोई रिएक्ट नहीं किया।”
“मुझे लगा कि यह उनका कॉल था, उन्होंने यह फैसला किया, उन्हें लगा होगा कि यह टीम किसी और की कप्तानी में और भी अच्छा कर सकती है तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि मैंने देखा कि अय्यर एक बेहतर क्रिकेटर हैं और उनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेली है। मुझे पता है कि वह कप्तानी के लिए अच्छा विकल्प है। मैंने इसलिए इसपर कोई रिएक्ट नहीं किया।”
मैं टीम को आगे ले जाता चाहता था: सूर्यकुमार यादव
सूर्या ने कहा, “लेकिन हां मैं काफी निराश था, क्योंकि आप दो साल से कोई भी सीरीज नहीं हारे हो और वर्ल्ड कप भी जीते हो, एशिया कप भी जीते, ऐसे में आप ये चाहते हैं कि इस टीम को और भी आगे ले जाएं, लेकिन यह सब आपके बस में नहीं है। जब सबकुछ अच्छा ही चल रहा है तो बदलाव क्यों, मेरे दिमाग में ये सब चल रहा था। मैं बैठकर 1 से दो महीने बस यही सोच रहा था कि ऐसा मेरे साथ कैसे हो सकता है, अभी तो वर्ल्ड कप जीते थे। हां आईपीएल में अच्छा नहीं था, लेकिन परिवार वालों ने उस समय मेरे को समझाया, उन्होंने कहा कि यह जिन्दगी का एक हिस्सा है।”
सूर्या ने आगे बताया कि उन्हें टीम से बाहर होने की जानकारी पहले से बता थी। उन्होंने मुझे कॉल किया था, उन्होंने मुझे टीम के ऐलान के दो से तीन पहले बता दिया था, जिसने भी यह कॉल लिया होगा वह टीम की बेहतर करने के लिए ही सोच रहा होगा। आपने कॉल ले लिया, मुझे बता दिया। मैंने उस समय कोई रिएक्ट नहीं किया, लेकिन हां दिल जरूर टूटा था, बंदा रेडी है, जब आपको कभी भी लगेगा कि मैं टीम के लिए योगदान दे सकता हूं तो मैं रेडी हूं। जब भी आपको लगेगा कि मेरी जरूरत है आप मुझे बुला सकते हैं। मैं अभी भी क्रिकेट खेल रहा हूं।”
ये भी पढ़ें – WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’
‘क्रीज पर नहीं बिता रहे पर्याप्त समय’ पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता पर बोले हेड कोच Sarfaraz Ahmed
WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट
29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

