Skip to main content

ताजा खबर

एशिया कप के लिए इरफान पठान ने चुनी भारत की मजबूत प्लेइंग-11, लेकिन आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले स्टार को नहीं दी जगह 

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)
Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। बता दें कि इस बार 8 देशों के बीच खेले जाने वाला मल्टीनेशन टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। तो वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए, इस बार एशिया कप को टी20 फाॅर्मेट में खेला जा रहा है।

पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच, अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, भारतीय टीम अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एक रोमांचक मैच खेला जाएगा।

खैर, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एशिया कप के लिए भारत की मजबूत प्लेइंग 11 का चयन किया है। लेकिन, इरफान ने अपनी इस टीम में आरसीबी को आईपीएल 2025 में चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले जितेश शर्मा को जगह नहीं दी है। साथ ही इरफान ने रिंकू सिंह को भी नहीं चुना है।

इरफान पठान ने चुनी भारत की मजबूत प्लेइंग 11

एशिया कप के लिए इरफान ने जिस भारतीय टीम का चयन किया, उसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल के हाथों में होगी। तो, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा, चौथे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिर पांचवें नंबर पर इरफान ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को रखा है।

इसके अलावा इरफान ने टीम में दो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल का चयन किया है। तो वहीं, स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव व वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है। साथ ही टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी इरफान ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को दी है।

एशिया कप के लिए इरफान द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs NED: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय टीम, संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर

IND vs NZ, T20 WC 2026 (image via getty) पाकिस्तान के खिलाफ जीत से भारत को जीत का सिलसिला जारी रखने में मदद मिली। टीम ने पहले दो मैचों में...

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...