Skip to main content

ताजा खबर

एशियाई गेम्स 2026 से क्रिकेट खेल हो सकता है बाहर, जाने क्या है पूरा मामला

एशियाई गेम्स 2026 से क्रिकेट खेल हो सकता है बाहर, जाने क्या है पूरा मामला

Cricket Sports (Pic Source-X)

लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक के आगामी सीजन में क्रिकेट खेल की वापसी का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक यह शानदार खेल को 2026 एशियाई खेलों से बाहर कर दिया जाएगा जो जापान में होस्ट किया जाना है।

बता दें कि 2023 एशियाई खेलों में क्रिकेट ने सफल वापसी की थी और तमाम लोगों ने इसे काफी प्यार दिया था। हालांकि एशियाई खेलों में क्रिकेट का भविष्य काफी खतरे में नजर आ रहा है। हालांकि इस चीज को लेकर सभी लोग काफी हैरान है क्योंकि एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) और जापानी आयोजन समिति दोनों ने इस खेल को सपोर्ट किया है।

एशियाई ओलंपिक परिषद के उप महानिदेशक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि, ‘आयोजन समिति क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित है।’

हालांकि सूत्रों से पता चला है कि क्रिकेट मुकाबलों के लिए नागोया में एक बेसबॉल स्टेडियम को फिर से तैयार करने के प्रस्ताव के बावजूद लॉजिस्टिक चुनौतियों को दूर करना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल करना बहुत ही जरूरी है: जापान क्रिकेट संघ के संचालन प्रमुख एलन कुर

जापान क्रिकेट संघ के संचालन प्रमुख एलन कुर ने खेल के विकास के लिए एशियाई खेलों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘यह बहुत ही जरूरी है कि क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल किया जाए जिससे उन लोगों के सामने भी इस खेल को ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके जहां यह नहीं खेला जाता है। यहां पर क्रिकेट को बहुत ही छोटे खेल के रूप में देखा जाता है।’

जय शाह की अगुवाई वाली एशियाई क्रिकेट परिषद संबंधित अधिकारियों से लगातार बात कर रही है। क्रिकेट की सफल लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक बोली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जय शाह दक्षिण एशिया में खेल का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...