Skip to main content

ताजा खबर

एलेक्स केरी (Alex Carey) ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का ऑल टाइम रिकॉर्ड

एलेक्स केरी Alex Carey ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट Adam Gilchrist का ऑल टाइम रिकॉर्ड

Alex Carey (Pic Source-Twitter)

Alex Carey broke Adam Gilchrist’s all-time record। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स केरी ने शनिवार (8 फरवरी) को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा।

इस शानदार पारी के साथ उन्होंने एशिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एलेक्स केरी की इस पारी और कप्तान स्टीव स्मिथ के 36वें टेस्ट शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 414 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

एलेक्स केरी ने रचा इतिहास

पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन मजबूत शुरुआत की। हालांकि, शुरुआती झटकों के बाद एलेक्स केरी और स्मिथ ने पारी को अच्छी तरह से संभाला और 259 रनों की साझेदारी की। इस दौरान केरी ने 188 गेंदों में 156 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

वहीं, स्टीव स्मिथ 131 रन बनाकर दूसरे सत्र में आउट हुए, जबकि केरी को श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन भेजा। जयसूर्या ने 38 ओवर में 151 रन देकर 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 2006 में श्रीलंका के खिलाफ 144 रनों की पारी खेली थी, जो एशिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर था। अब यह रिकॉर्ड एलेक्स केरी ने अपने नाम कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 231 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और 1 विकेट के नुकसान पर दूसरा टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-0 से जीत ली है। यह जीत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तथा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मद्देनजर मजबूत तैयारी है।

আরো ताजा खबर

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...