Skip to main content

ताजा खबर

एमए चिदम्बरम स्टेडियम के पूर्व मुख्य पिच क्यूरेटर के. पार्थसारथी का हुआ निधन

एमए चिदम्बरम स्टेडियम के पूर्व मुख्य पिच क्यूरेटर के पार्थसारथी का हुआ निधन

तमिलनाडु क्रिकेट से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। रविवार को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के प्रसिद्ध पूर्व पिच क्यूरेटर के. पार्थसारथी का निधन हो गया। उनके निधन पर एसोसिएशन ने अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। पार्थसारथी एमए चिंदंबरम स्टेडियम के पूर्व मुख्य पिच क्यूरेटर थे और उन्होंने 1972 से वर्ष 2013 तक सेवा की। वह एमएसी स्टेडियम के लिए टॉप क्लास सुविधाएं और खेल की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपनी टीम के साथ अथक प्रयास किया करते थे।

कई क्रिकेट दिग्गजों ने अक्सर पार्थसारथी द्वारा लगभग पांच दशकों के करियर में तैयार की गई पिचों की सराहना की। वास्तव में क्रिकेट से उनका गहरा नाता था, क्योंकि उनके पिता केएस कन्नन फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे। इतना ही नहीं, वह एक प्रसिद्ध कोच भी थे।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, टीएनसीए ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के 2020-21 संस्करण के फाइनल मुकाबले के दौरान उन्हें सम्मानित करते हुए तमिलनाडु के क्रिकेट को विकसित करने में उनके योगदान को विधिवत स्वीकार किया था।

कई यादगार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए तैयार किया पिच

पार्थसारथी ने अपने करियर के दौरान कई यादगार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए पिच तैयार किया था। उन्होंने विश्व स्तरीय पिच तैयार करने में कुछ प्रमुख सुधार और तकनीकें भी लाईं। उनकी काबिलियत को इस बात से परखा जा सकता है कि उन्होंने पिच को तैयार करने के लिए इस प्रकार की मिट्टी का इस्तेमाल किया, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करें।

उन्होंने खिलाड़ियों को अपने विभिन्न स्किल दिखाने के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए अक्सर लाल मिट्टी और काली मिट्टी का उपयोग किया। इसके अलावा, उन्होंने बहुस्तरीय पिच बनाने पर भी फोकस किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पिच से समान उछाल और गति मिले। उन्होंने उन चीजों को भी ध्यान में रखा जो पिच की तैयारी को प्रभावित करते हैं जैसे तापमान और आर्द्रता की भूमिका। अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने सतह के लिए सही प्रकार की घास चुनने और उनकी उपयुक्त वृद्धि में भी अपनी विशेषज्ञता दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप करीबी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले देखने को मिले।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...