Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी ने लोगों को स्वास्थ्य पर दी चेतावनी, कहा- भारत में गिर रहा है औसतन फिटनेस का स्तर

एमएस धोनी ने लोगों को स्वास्थ्य पर दी चेतावनी, कहा- भारत में गिर रहा है औसतन फिटनेस का स्तर

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और फिटनेस के प्रतीक माने जाने वाले एमएस धोनी ने देश में गिरते हुए फिटनेस स्तर को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, आज के समय में बच्चों और युवाओं में शारीरिक गतिविधियों की कमी देखी जा रही है, जिससे भारत का औसत फिटनेस स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

‘मेरी बेटी भी ज्यादा फिजिकल एक्टिव नहीं है’

धोनी सोमवार को न्यूबर्ग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी जीवा धोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि, आज की पीढ़ी खेलों से दूर हो चुकी है।

एमएस धोनी ने कहा कि, “आजकल लोगों की उम्र नहीं, बल्कि शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। नतीजा यह है कि, हम भारतीयों का औसत फिटनेस लेवल पहले से बहुत गिर गया है। मेरी अपनी बेटी भी ज्यादा फिजिकल एक्टिव नहीं है। वह खेलों में हिस्सा नहीं लेती। हमें ऐसे रास्ते खोजने होंगे जिससे लोग एक्टिव रहें।“

खेलों से दूर हो रही है नई पीढ़ी- धोनी

धोनी ने कहा कि, आज का समाज डिजिटल डिवाइसेज में इतना व्यस्त है कि, खेल और शारीरिक कसरत को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, यह केवल स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक चिंता का विषय बन गया है।

धोनी ने आगे कहा, “कई लोग सिर्फ कहते हैं कि, वे खेल का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन वास्तव में खेलते नहीं हैं। यही आदत बदलने की जरूरत है।”

क्या आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे धोनी?

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस बीच धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर टीम की कप्तानी भी संभाली थी, लेकिन टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके।

टीम में कुछ बड़े नाम होने के बावजूद, लगातार हार के साथ ही सीजन से बाहर हो गई थी। सीएसके उन्हें अगले साल के लिए रिटेन करती है या नहीं, यह देखना अभी बाकी है, क्योंकि कैप्टन कूल अपने खेलने पर फैसला समय आने पर ही लेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी एशेज सीरीज में आज 5 दिसंबर को दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल जारी है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली...

IPL 2026: ‘मैं अपना मेंटल स्पेस खराब कर लूंगा’ – RR की कप्तानी की अफवाहों पर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2026: Riyan Parag (image via getty) लंबे समय से कप्तान रहे संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद, आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के...

बुमराह-मलिंगा नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करने से डरते थे माइकल हसी, खुद किया बड़ा खुलासा

Michael Hussey (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज माइकल हसी ने हाल ही में अपने करियर के सबसे खतरनाक गेंदबाज का नाम उजागर किया है। हसी...

5 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बुमराह-मलिंगा नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करने से डरते थे माइकल हसी, खुद किया बड़ा खुलासा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यक्रम...