Skip to main content

ताजा खबर

एमएस धोनी को अपने म्यूजिक इवेंट में देख सलीम-सुलेमान हुए बेहद उत्साहित, आप भी देखें वीडियो

MS Dhoni (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया। हालांकि आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट के एक म्यूजिक इवेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए देखा गया। इसकी वीडियो सलीम मर्चेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की।

सलीम मर्चेंट ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी के साथ पिछली रात में काफी ज्यादा बातचीत हुई। चक दे परफॉर्म करते समय काफी मजा आया।’

यह रहा सलीम मर्चेंट का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट:

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो लेकिन उनके तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखने के लिए हमेशा ही काफी बेताब रहते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

हालांकि 2024 सीजन की शुरू होने से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि धोनी ने आगामी सीजन में भी खेलने के लिए हामी भर दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई है जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की निगाहें इस चीज पर जरूर होगी कि वो 2025 सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करें और अपनी टीम को एक और बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।

আরো ताजा खबर

GT vs KKR: कैमरन ग्रीन का तूफानी छक्का, स्टेडियम में खड़ी कार पर लग गया डेंट, देखें वीडियो

Cameron Green (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी। कैमरन ग्रीन ने...

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...