Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड टेस्ट के दौरान सिराज को गुस्सा दिलाने वाले शख्स ने मस्ती-मजाक के लिए खर्चे 2.33 लाख

Siraj, Marnus Labuschagne (Photo Source: X)

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पूरे मैच के दौरान मेजबान टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी पर भारी पड़ी थी। इस पिंक-बॉल टेस्ट के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने आक्रामक रवैये के चलते काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। ट्रैविस हेड को 140 के स्कोर पर आउट करने के बाद सिराज ने उन्हें गुस्से से आंखे दिखाई थी और पवेलियन जाने का इशारा भी किया था।

आईसीसी ने फिर सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भी ठोका और दोनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। मैच के दौरान ऐसे कई घटना हुई, जिससे फैंस और एक्सपर्ट्स सिराज से निराश हैं। आइए आपको बीयर स्नेक इंसीडेंट के बारे में बताते हैं-

फैन के मजाक के चलते खेल में आई बाधा

एडिलेड टेस्ट के दौरान सिराज सबसे पहले गुस्सा मार्नस लाबुसेन को गेंदबाजी करने के दौरान हुए थे। जब सिराज लाबुशेन को गेंदबाजी कर रहे थे, तब एक फैन बीयर स्नेक लेकर साइट स्क्रीन से गुजरा, ऐसा देखकर बल्लेबाज ने सिराज को गेंद फेंकने से मना कर दिया। लेकिन सिराज गुस्सा हो गए और गेंद को लाबुशेन की तरफ जोर से फेंक दिया।

• Man runs behind the sight screen with a beer snake
• Marnus pulls away while Siraj is running in
• Siraj is not happy

All happening at Adelaide Oval 🫣 #AUSvIND pic.twitter.com/gRburjYhHg

— 7Cricket (@7Cricket) December 6, 2024

इस इंसीडेंट के बाद पता चला कि उस फैन का नाम लैची बर्ट था जो बस थोड़ा मस्ती मजाक कर रहा था। यह भी पता चला कि बर्ट ने बीयर स्नेक प्रैंक के लिए 2750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किए थे, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 2.33 लाख है। उस समय यह बर्ट और उसके 7 दोस्तों के लिए यह मस्ती रही होगी, लेकिन इससे खेल पर भी असर पड़ा। लैची बर्ट ने फिर 9News के साथ एक इंटरव्यू में खेल के दौरान अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी।

बर्ट ने कहा, “मेरे पास वास्तव में रुकने और यह सोचने का समय नहीं था कि मैं अभी क्या कर रहा हूं और इसके कारण क्या रिजल्ट होने वाले हैं। मुझे थोड़ा मूर्खतापूर्ण लगा, यह सही बात नहीं थी… सॉरी मार्नस,” 

আরো ताजा खबर

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...