Skip to main content

ताजा खबर

“एक ही राज करेगा”- विंबलडन 2024 के विनर कार्लोस अल्काराज की तारीफ में सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar, Carlos Alcaraz and Novak Djokovic (Photo Source: X)

विंबलडन 2024 का फाइनल मैच कल स्पेशनिस प्लेयर टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के बीच खेला गया। इस खिताबी जंग में कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों हराकर विबंलडन 2024 का खिताब अपनी झोली में डाल  लिया। 21 साल के अल्कराज का कुल मिलाकर चौथा ग्रैंडस्लैम और लगातार दूसरा विंबलडन खिताब रहा।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विंबलडन 2024 का खिताब जीतने वाले कार्लोस अल्काराज की जमकर तारीफ की है और उन्होंने इस 21 साल के युवा खिलाड़ी को भविष्य का सुपरस्टार बताया है। सचिन का कहना है कि अल्काराज अब टेनिस पर राज करने वाले हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल्काराज की तारीफ की।

सचिन तेंदुलकर ने की कार्लोस अल्काराज की जमकर तारीफ

सचिन ने इस युवा खिलाड़ी के लिए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अबसे टेनिस पे एक ही राज करेगा, वो है अल्काराज। विंबलडन 2024 का फाइनल वो भी सीधे सेटों में जीतना और जब आपके सामने वर्ल्ड क्लास प्लेयर हो ये कोई मजाक की बात नहीं। उस तरह की गति, शक्ति, प्लेसमेंट और ऊर्जा के साथ, ऐसा लगता है कि आने वाले सालों में कार्लोस अल्काराज के लिए फायदेमंद होने वाला है। जोकोविच को उनकी शालीनता और जीत और हार में जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया है, उसके लिए सलाम। मेरे लिए ये सच्चे सपोर्ट्सपर्सन की पहचान है।”

𝘈𝘣𝘴𝘦 𝘵𝘦𝘯𝘯𝘪𝘴 𝘱𝘦 𝘦𝘬 𝘩𝘪 𝘳𝘢𝘫 𝘬𝘢𝘳𝘦𝘨𝘢, 𝘸𝘰𝘩 𝘩𝘢𝘪 𝘈𝘭𝘤𝘢𝘳𝘢𝘻.

Winning the @Wimbledon finals in straight sets against a world-class opponent is no joke. With that kind of speed, power, placement, and energy, it looks like it’s going to be Advantage… pic.twitter.com/fqINU1HxOr

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 14, 2024

एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले और ग्रास, क्ले और हार्ड तीनों कोर्ट पर खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी अल्काराज अब 22 वर्ष की उम्र से पहले दो विम्बलडन खिताब जीतने वाले बोरिस बेकर और ब्योर्न बोर्ग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

जोकोविच इस सत्र में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। जून में उन्होंने दाएं घुटने का ऑपरेशन भी कराया। उन्हें यहां क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला था जब उनके प्रतिद्वंद्वी एलेक्स डि मिनॉर ने कूल्हे की चोट के कारण नाम वापिस ले लिया।

আরো ताजा खबर

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...

7 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL XI vs IND: निशान मदुष्का, रविंदु रसंथा और सोनल दिनुशा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका XI ने पहले दिन का...

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...