
Sam Konstas (Image Credit- Instagram)
अपने डेब्यू टेस्ट मैच के साथ ही Sam Konstas खबरों में आ गए हैं, जिसका पहला कारण उनका खेला था और फिर दूसरा कारण था उनका विराट के साथ हुआ विवाद। दूसरी ओर अब फैन्स भी इस युवा बल्लेबाज को पसंद करने लगे हैं, ऐसे में चौथे टेस्ट मैच से सैम का एक नया वीडियो सामने आया है और वो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भी बढ़ा Sam Konstas का क्रेज
जी हां, विराट के साथ विवाद करने के साथ ही Sam Konstas का सोशल मीडिया पर भी क्रेज देखने को मिल रहा है, जहां ये क्रेज बल्लेबाज के इंस्टा अकाउंट पर देखने को मिला है। जहां टेस्ट डेब्यू से पहले सैम के इंस्टा पर 24 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन अब इस बल्लेबाज के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 40 से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की मीडिया और वहां के पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली को Troll कर रहे हैं।
जब फैन्स के साथ Sam Konstas ने किया Vibe
*टेस्ट मैच के दूसरे दिन से Sam Konstas का एक वीडियो हुआ काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो में ऑस्ट्रेलिया का युवा बल्लेबाज बाउंड्री पर खड़े नजर आ रहा था।
*इस दौरान वहां मौजूद फैन्स सैम के साथ Vibe करने की कोशिश करते हुए दिख रहे थे।
*जिसके बाद बल्लेबाज के साथ मिलकर तालियां बजाते दिखे फैन्स, देखने लायक था नजारा।
Sam Konstas का ये वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल
A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)
बुमराह को दिन में तारे दिखा दिए थे इस बल्लेबाज ने
A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)
स्टीव स्मिथ ने जड़ा शानदार शतक
वहीं चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने कमाल की बल्लेबाज की, जहां इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए शानदार शतक ठोका। स्मिथ ने अपनी पारी में 140 रन बनाए, जिसके बाद वो काफी ज्यादा ही अजीब तरीके से आउट हो गए। वैसे इस समय ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है, पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था और दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था तो तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया
SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

